बैरिकेडिंग के अंदर गाड़ी ले जाने से रोकने पर बिगड़ा माहौल, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर संभाली स्थिति

नीमराणा (कोटपूतली-बहरोड़)। नीमराणा पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव के दौरान शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश खबरी की गाड़ी को पुलिस ने बैरिकेडिंग के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इस बात को लेकर प्रत्याशी और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।
घटना के बाद चुनाव स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, घटनाक्रम को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
नीमराना में भाजपा नेता पर बदमाशों ने मारी गोली, दो घायल
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए हालात पर काबू पाया। इसके बाद धीरे-धीरे माहौल शांत हुआ और चुनाव स्थल पर स्थिति सामान्य हो गई। उपप्रधान चुनाव के दौरान हुई इस घटना से कुछ देर के लिए चुनावी माहौल गरमा गया।