कोटपूतली-बहरोड़ जिले की छह पंचायत समितियों में कांग्रेस की प्रधान निर्वाचित, बहरोड़ और बानसूर में भाजपा ने हासिल किया बहुमत
कोटपूतली-बहरोड़। जिले की आठ पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले के बाद परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव में कांग्रेस ने छह पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को दो पंचायत समितियों में सफलता मिली। इसके साथ ही जिले की आठों पंचायत समितियों को नए प्रधान मिल गए हैं।
परिणामों के अनुसार कोटपूतली पंचायत समिति में कांग्रेस की मीनाक्षी यादव प्रधान निर्वाचित हुईं। विराटनगर में सुनीता यादव, माड़-कुंडला में मीनाक्षी देवी, नीमराना में चेतना राघव, पावटा में पायल यादव और नारायणपुर में रोशन देवी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की।
वहीं, बहरोड़ पंचायत समिति में भाजपा के योगेश मेहता प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि बानसूर में भाजपा की मंजू मोगर ने जीत दर्ज की।
इस तरह जिले की छह पंचायत समितियों में कांग्रेस और दो में भाजपा के प्रधान निर्वाचित हुए। चुनाव परिणामों के साथ ही जिले में पंचायत समिति स्तर पर नए नेतृत्व की तस्वीर भी साफ हो गई है।
