Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Graeme Smith On Team India | साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की टीम इंडिया की जमकर तारीफ…
  • SPORTS

Graeme Smith On Team India | साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की टीम इंडिया की जमकर तारीफ…

News Chakra October 30, 2023
Graeme-Smith-On-Team-India-साउथ-अफ्रीका-के-पूर्व.webp

Graeme Smith praised On Team India

ग्रीम स्मिथ ने की टीम इंडिया की तारीफ.

Loading

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) में जिस तरह भारतीय टीम (Team India) प्रदर्शन कर रही है वह काबिल-ए-तारीफ है। हर तरफ टीम इंडिया की तारीफ हो रही है। क्रिकेट जगत के दिग्गज भारत की जमकर सराहना कर रहे हैं। टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ जीत दर्ज करके इस टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत हासिल की है। जिसके बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने भी भारत की तारीफ की है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान ग्रीम स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। वह कहते हैं, “घरेलू मैदान पर भारत हमेशा मजबूत रहता है। लेकिन विश्व कप में अतिरिक्त दबाव है, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बड़े खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस समय उनके लिए एकमात्र झटका हार्दिक पंड्या की चोट है, लेकिन अतिरिक्त गेंदबाज चुनना उनके लिए अच्छा रहा। जैसी कि उम्मीद थी, टीम शानदार है।”

#WATCH | Mumbai | ICC World Cup | On Team India, former South African captain Graeme Smith says, “…India is always strong at home. But in the World Cup, there is extra pressure, extra expectation – it doesn’t seem to be impacting them. The big players are performing well with… pic.twitter.com/8XbPyg5Ot5

— ANI (@ANI) October 30, 2023

ग्रीम स्मिथ के अलावा भी कई दिग्गज हैं जिन्होंने भारत के प्रदर्शन की तारीफ की है। जिसमें पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम इंडिया का फॉर्म देखते हुए सभी दिग्गजों को लगता है कि टीम वर्ल्ड कप के ट्रॉफी के प्रबल दावेदार है। जिस तरह से अब तक टीम ने खेल दिखाया है, उसे देखकर लगता है कि भारत इस टूर्नामेंट में फाइनल जरूर खेलेगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारत ने सेमीफाइनल की टिकट पक्की कर ली है। भारत ने अब तक खेले गए सभी मुकाबलों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर की सीट बुक कर ली है। भारत के पॉइंट्स टेबल में 12 अंक है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड अंक तालिका में सबसे नीचे है। 

यह भी पढ़ें

मुकाबले की बात करें तो, इंग्लैंड ने टॉस जीत के पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते भारतीय टीम 50 ओवर में 229 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की 129 रनों पर ऑल आउट हो गई। विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना इंग्लैंड के लिए अब नामुमकिन हो गया है।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AFG vs SL LIVE World Cup 2023 | अफगानिस्तान और श्रीलंका का पुणे में आमना-सामना, जल्द होगा टॉस
Next: Fazalhaq Farooqi World Cup 2023 | अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी का कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ चार विके…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.