News Chakra

T20 World Cup 2024 %E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE %E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%B0%E0%A4%9A%E0%A4%BE %E0%A4%87%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8 %E0%A4%9F%E0%A5%8020


Uganda qualify for t20 world cup
युगांडा क्रिकेट टीम (PIC Credit: ICC)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर (T20 World Cup Africa Region Qualifier 2023) में आज युगांडा (Uganda) ने इतिहास रच दिया है। युगांडा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके रवांडा के (Rwanda vs Uganda) खिलाफ जीत दर्ज करके अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (Uganda In T20 World Cup 2024) में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं युगांडा की इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे (Zimbabwe) का टी20 विश्व कप में खेलने का सपना टूट गया है। यह विश्व कप अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाना है।

नामीबिया और युगांडा ने किया टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा प्रवेश करने वाली आखिरी और 20वीं टीम बन गई है। युगांडा ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं इससे पहले मंगलवार को नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप में प्रवेश किया था। ऐसे में युगांडा के क्वालीफाई करने के बाद जिम्बाब्वे की टीम अब टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी, जिम्बाब्वे अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

पॉइंट्स टेबल में युगांडा ने 10 अंक हासिल करके दूसरे पायदान पर है। टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहना था। नामीबिया और युगांडा 10 अंक के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहकर इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई कर लिया है। जबकि जिम्बाब्वे तीसरे स्थान पर है, लेकिन अब टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

यह भी पढ़ें

क्रिकेट की दुनिया में युगांडा

युगांडा के क्रिकेट के बारे में बात करे तो टीम ने 1958 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। युगांडा के खिलाड़ियों ने आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए केन्या और तंजानिया के खिलाड़ियों के साथ पूर्वी अफ्रीका टीम का गठन किया। उसके बाद 1989 में पूर्वी अफ़्रीका टीम विभाजित हो गई और पूर्वी-मध्य अफ़्रीका टीम बन गई। जिसमें मलावी, तंजानिया, युगांडा और ज़ाम्बिया शामिल थे। 1998 में युगांडा ICC का एसोसिएट सदस्य बन गया। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2001 में आईसीसी ट्रॉफी में था।


PC : enavabharat
News Chakra
    Categories:
    NEWS CHAKRA