Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Head to Head in South Africa | दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया दिखाएगी अपना दम, ऐसा है वहां की पिचों प…
  • SPORTS

Head to Head in South Africa | दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया दिखाएगी अपना दम, ऐसा है वहां की पिचों प…

News Chakra December 9, 2023
Head-to-Head-in-South-Africa-दक्षिण-अफ्रीका-में.webp

India vs South Africa, T-20 Series, Suryakumar Yadav, Head to Head

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

Loading

डरबन : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T-20 मैचों की सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है। भारतीय टीम ने सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम देते हुए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को T-20 टीम की कप्तानी करने के लिए कहा है। सूर्यकुमार यादव ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत दिलायी है। अब उनकी परीक्षा विदेशी पिचों पर होगी। यहां पर यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक होगा। इनका फॉर्म ही तय करेगा कि 3 टी-20 मैचों की सीरीज का विजेता कौन होगा।

 भारत और अफ्रीका के बीच पहला T-20 मैच डरबन के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसके पहले खेले गए पांच T-20 मैचों का परिणाम देखा जाए तो दोनों टीमों का आंकड़ा बराबरी वाला है। पिछले पांच T-20 मैचों में दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

India vs South Africa, T-20 Series, Suryakumar Yadav, Head to Head
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड
  •  30 अक्टूबर 2022- दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता
  •  4 अक्टूबर 2022-  दक्षिण अफ्रीका ने 49 रनों से जीता 
  •  2 अक्टूबर 2022-  भारतीय टीम ने 16 रनों से जीता 
  •  28 सितंबर 2022 –  भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता
  •  19 जून 2022-  नो रिजल्ट्स

19 जून 2022 को खेला गया T20 मैच बिना परिणाम के रद्द हो गया था, क्योंकि बारिश से प्रभावित इस मैच में केवल तीन ओवर तीन गेंद का खेल हो पाया था और भारतीय टीम में दो विकेट खोलकर 28 रन बनाए थे। इसके बाद पूरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड 
दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका की घरेलू परिस्थितियों में भारत का T-20 रिकॉर्ड काफी बेहतर है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में सात मैच खेले हैं और 5-2 की बढ़त बना रखी है। वहीं अगर भारत में जब दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलने आती है तो यह रिकॉर्ड उलट जाते हैं।  

India vs South Africa, T-20 Series, Suryakumar Yadav, Head to Head
दक्षिण अफ्रीका में भारत की जीत का रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां की पिचों पर खेले गए T-20 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो यहां खेले गए 7 टी-20 मैचों में से भारत ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दक्षिण अफ्रीका को केवल 2 मैचों में जीत मिली है। 

  • खेले गए मैच 7
  • जीते गए मैच (भारत) 5
  • जीते गए मैच (दक्षिण अफ्रीका) 2
  • भारत की जीत का प्रतिशत – 71.42%
  • दक्षिण अफ्रीका की जीत का प्रतिशत – 28.57%

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए भारत की टी20 टीम में यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका की टीम में एडेन मार्करम (कप्तान), बार्टमैन, ब्रीट्ज़के, एन. बर्गर, कोएट्ज़ी, डोनोवन, हेंड्रिक्स, जानसन, क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, स्टब्स, लिजाड विलियम्स शामिल हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Bangladesh vs New Zealand | बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक, सीरीज ड्रॉ करने के लिए…
Next: Rinku Singh | दक्षिण अफ्रीका में तेज रफ्तार पिचों के लिए खास प्रैक्टिस कर रहे रिंकू, ताबड़तोड़ बल्ले…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.