कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली ने सोमवार को नवपदस्थापित जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर एसपी का अभिनंदन किया।

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

भेंट के दौरान दोनों के बीच जिले की कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। तारा पूतली ने विश्वास जताया कि एसपी सतवीर सिंह के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत हो सकता है। वहीं एसपी सतवीर सिंह ने भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग को अहम बताते हुए भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Author