Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rinku Singh | दक्षिण अफ्रीका में तेज रफ्तार पिचों के लिए खास प्रैक्टिस कर रहे रिंकू, ताबड़तोड़ बल्ले…
  • SPORTS

Rinku Singh | दक्षिण अफ्रीका में तेज रफ्तार पिचों के लिए खास प्रैक्टिस कर रहे रिंकू, ताबड़तोड़ बल्ले…

News Chakra December 9, 2023
Rinku-Singh-दक्षिण-अफ्रीका-में-तेज-रफ्तार-पिचों-के.webp

दक्षिण अफ्रीका में तेज रफ्तार पिचों के लिए खास प्रैक्टिस कर रहे रिंकू, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का है भरोसा

Loading

डरबन : भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में अपनी राय रखी और यहां के तेज गेंदबाजों से निपटने के लिए खास रणनीति व प्रैक्टिस की बात स्वीकार की।

फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा ,‘‘ मैने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा। यहां गेंद की रफ्तार अधिक है लिहाजा तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा।”

यह भी पढ़ें

 

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी । रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने के लिये कहा है। 

उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ पहले सत्र का मैने बहुत मजा लिया चूंकि मौसम अच्छा था । राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था। उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाये रखूं।”

First practice session in South Africa 👍
Interaction with Head Coach Rahul Dravid 💬
Fun, music & enjoyment with teammates 🎶

In conversation with @rinkusingh235 👌 👌 – By @RajalArora

P. S. – Don’t miss @ShubmanGill‘s special appearance 😎

Full Interview 🎥 🔽 #TeamIndia |… pic.twitter.com/I52iES9Afs

— BCCI (@BCCI) December 9, 2023

 

रिंकू ने कहा कि 2013 से पांचवें छठे नंबर पर खेलते रहने से उन्हें भारत के लिये भी यही जिम्मेदारी निभाने का भरोसा मिला। रिंकू सिंह का दावा है कि वह 2013 से उत्तर प्रदेश के लिये पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहे हैं। लिहाजा उनको इसकी आदत है। चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है, लेकिन उनको खुद पर भरोसा है। वह मानते हैं कि मैदान में वह जितना संयम के साथ खेलेंगे, उतना ही अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। 

आपको बता दें कि फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 10 मैचों की 6 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए कुल 180 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 46 रन है। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के व 17 चौके लगाए हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Head to Head in South Africa | दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया दिखाएगी अपना दम, ऐसा है वहां की पिचों प…
Next: WPL Auction | WPL नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, ‘अनकैप्ड’ काशवी गौतम और अनाबेल सदरलैंड रही…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.