Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Anushka-Virat 6th Wedding Anniversary | जानिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को कैसे किया प्रपोज, फिर …
  • SPORTS

Anushka-Virat 6th Wedding Anniversary | जानिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को कैसे किया प्रपोज, फिर …

News Chakra December 11, 2023
Anushka-Virat-6th-Wedding-Anniversary-जानिए-विराट-कोहली-ने-अनुष्का.webp

जानिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को कैसे किया प्रपोज, फिर की शादी

Loading

नवभारत मनोरंजन डेस्क: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस दरम्यान ये कपल एक बेटी के पैरेंट्स भी बन चुके है। लेकिन आज भी इनके रिश्ते में वही ताजगी और गहराई नजर आती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम रोचक नहीं है।

यह भी पढ़ें

ऐड शूट के दौरान हुई दोस्ती

दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। इस शूट के दौरान विराट काफी नर्वस थे। दरअसल विराट उन दिनों क्रिकेट के फलक पर तेजी से उभर रहे थे। विज्ञापन की दुनिया में उनकी जबरदस्त डिमांड थी, उसी दौरान जब उन्हें अनुष्का के साथ विज्ञापन का ऑफर मिला तो वो बुरी तरह नर्वस हो गए। इसलिए विराट की इस नर्वसनेस को दूर करने के लिए अनुष्का हर वक्त उन्हें जोक्स सुनाती रहती थी। इससे विराट की घबराहट कुछ हद तक कम हो जाती थी। इस विज्ञापन के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और शूट के बाद भी एक-दूसरे का हाल-चाल लेने लगे।

क्रिकेट में दिलचस्पी ने बढ़ाई नजदीकियां

ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई इसका पता ना अनुष्का को चला और ना ही विराट को। इनके बीच रिश्ते की शुरुआत को लेकर कोई औपचारिक बातचीत कभी हुई ही नहीं। बस दोनों एक-दूसरे की जरूरत बनते चले गए। विराट और अनुष्का अलग-अलग फील्ड से थे, लेकिन दोनों की कॉमन पसंद क्रिकेट थी। धीरे-धीरे अनुष्का ने क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी, तो उनके संबंध को लेकर अफवाहें भी उड़ने लगी। इस तरह क्रिकेट दोनों के अफेयर की वजह बन गया।

यह भी पढ़ें

जताते रहते हैं एक-दूसरे के प्रति प्यार

साल 2014 में दोनों ने ऑफिशियली अपने रिश्ते का ऐलान किया था। करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में प्राइवेट शादी की थी, जिसमें उनके कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। शादी के 3 साल बाद अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने वामिका कोहली रखा है। उनकी बेटी अब 2.5 साल की हो गई है। विराट आज भी अपने बिजी शेड्यूल से अनुष्का के लिए पूरा वक्त निकालते हैं और दोनों एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आज भी ये दोनों एक आइडल कपल के तौर पर देखे जाते हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Player Of The Month | वर्ल्ड कप चैंपियन स्टार ट्रेविस हेड बने ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’, हाथ टूटन…
Next: Year Ender 2023 | 2023 में ‘इन’ भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा, इंटरनेशनल क्रिकेट पर की हुकूमत

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.