Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rishabh Pant at Auction Table | आज नीलामी में होंगे शामिल ऋषभ पंत, पूरी तरह फिट होने में लगेगा थोड़ा…
  • SPORTS

Rishabh Pant at Auction Table | आज नीलामी में होंगे शामिल ऋषभ पंत, पूरी तरह फिट होने में लगेगा थोड़ा…

News Chakra December 19, 2023
Rishabh-Pant-at-Auction-Table-आज-नीलामी-में-होंगे.webp

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

Loading

दुबई : भारत (India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे। आज वह दिल्ली कैपिटल्स की नीलामी वाली टेबल पर दिखायी देंगे।

आपको याद होगा कि पंत पिछले साल सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह वर्ष 2023 में नहीं खेल पाए। वह प्रशंसकों के प्यार और स्नेह से अभिभूत हैं जिससे उन्हें उम्मीद से जल्दी फिट होने में मदद मिली। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें पंत ने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनों की तुलना में मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अब भी शत प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की राह पर हूं। लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा।” 

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद प्रशंसकों ने उनके प्रति जो प्यार और स्नेह दिखाया वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज के दिल को छू गया जिसका अहसास उन्हें पहली बार हुआ। 

उन्होंने कहा,‘‘ यह वास्तव में शानदार अहसास है क्योंकि जब हम क्रिकेट खेलते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई हमसे प्यार नहीं करता क्योंकि कई चीजों का दबाव रहता है। लेकिन वास्तव में यह काफी मुश्किल समय था और मुझे पता चला कि लोग हमें प्यार करते हैं। वे हमारा सम्मान करते हैं और मेरे चोटिल होने के बाद वे भी चिंतित थे। यह दिल को छूने वाला था और मेरे लिए यह काफी मायने रखता है।” 

Rishabh Pant said “I am lucky to be alive after the kind of accident I had & first part of recovery was so challenging with lots of pain but now recovery is going well”. [IPL] pic.twitter.com/DqqWbTOECg

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 19, 2023

 

उन्होंने कहा,‘‘जब आप बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं या आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो यह केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक लड़ाई भी होती है और अगर आपके प्रशंसक आपके प्रति प्यार और स्नेह दिखाते हैं तो यह काफी मायने रखता है और इससे वास्तव में चोट से उबरने में मदद मिली।” 

पंत की अनुपस्थिति में पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई की थी।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 Auction | भारत में कितने बजे देख सकेंगे IPL ऑक्शन, कहां होगा लाइव टेलीकास्ट; जानें नीलामी स…
Next: IPL 2024 Auction Live | आईपीएल ऑक्शन में 77 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, शुरू हुई बोली

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.