Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • T20 World Cup 2024 | टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे स्टोक्स और आर्चर! इंग्लैंड कोच ने बताया क…
  • SPORTS

T20 World Cup 2024 | टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे स्टोक्स और आर्चर! इंग्लैंड कोच ने बताया क…

News Chakra December 21, 2023
T20-World-Cup-2024-टी20-विश्व-कप-में-टीम.webp

T20 World Cup 2024 Ben Stokes Jofra Archer England Team Matthew Mott

जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स (PIC Credit: Social Media)

Loading

तारोबा (त्रिनिदाद एवं टोबैगो): इंग्लैंड (England) की सफेद गेंद की प्रारूप की टीम के कोच मैथ्यू मोट (Matthew Mott) ने कहा कि स्टार आल राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की मैच जिताने की काबिलियत को देखते हुए उनका 2024 टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए टीम (England Cricket Team) में होना निहायत जरूरी है इसलिये चोट से जूझ रहे इन दोनों खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनी रहेगी।  

स्टोक्स के घुटने का नवंबर में ऑपरेशन हुआ था और उनके अगले साल जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की कप्तानी के लिए फिट होने की उम्मीद है। वहीं आर्चर कोहनी की चोट के कारण मार्च से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं। इन दोनों के फिटनेस हासिल करने के बाद टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की उम्मीद है जो जून में शुरू होगा। मोट से जब पूछा गया कि क्या स्टोक्स और आर्चर विश्व कप चयन के लिए उपलब्ध होंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह लाजमी है। ”  

यह भी पढ़ें

उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले कहा, ‘‘बेन प्रत्येक विभाग में मैच जिताने की काबिलियत मुहैया कराने के अलावा हमें शीर्ष छह में एक तेज गेंदबाज रखने का विकल्प देते हैं जिससे आपको टीम का संतुलन बनाने के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं, इससे चयन काफी आसान बन जाता है। इसलिये यह लाजमी ही है।” उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक जोफ्रा की बात है तो वह अपनी तेज रफ्तार से पारी में कोई भी ओवर डाल सकता है। आपके लिए सुपर ओवर डाल सकता है, जब जरूरत हो अंतिम ओवर डाल सकता है।”  

आर्चर लगातार चोटों से जूझते रहे हैं जिससे वह 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने 2023 में सफेद गेंद के महज सात मैच खेले हैं। उन्हें अगले साल जनवरी-मार्च में भारत का दौरा करने वाली टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है। टी20 विश्व कप अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में जून में खेला जायेगा। मोट ने संकेत दिया कि जोस बटलर और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी के टी20 विश्व कप टीम में बने रहने की उम्मीद है। इन दोनों ने पिछली दो पारियों में लगातार शतकीय साझेदारी बनायी है। मोट ने कहा, ‘‘यह जोड़ी शानदार खेल दिखा रही है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Diksha Dagar | दीक्षा डागर को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, खिलाड़ी बोलीं- पेरिस ओलंपिक में करूंगी सर्वश्रेष…
Next: Babar Azam | पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, PCB चीफ जका अशरफ ने बाबर के खिलाफ रची थी साजिश: ऑडियो ल…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1405401543-17701933577417069950840646971889.jpg
  • Top news

पावटा शहरी क्षेत्र में 150 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे गौवंश की मौत, प्रशासन से खुले कुओं को बंद कराने की मांग

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image1909726217-17701762674343514467446221523772.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ : खेल सामग्री खरीद मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने हिरासत में लिया

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image-273111325-17701454107825893069517461071766.jpg
  • Top news

कोटपुतली में सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं से लिया हालचाल

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
image_editor_output_image-1277770859-17701443690122980876485657885595.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत का अनोखा अभियान, शादी-ब्याह में पौधारोपण कर दे रहे जल-पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Rajesh Kumar Hadia February 4, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.