Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Diksha Dagar | दीक्षा डागर को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, खिलाड़ी बोलीं- पेरिस ओलंपिक में करूंगी सर्वश्रेष…
  • SPORTS

Diksha Dagar | दीक्षा डागर को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, खिलाड़ी बोलीं- पेरिस ओलंपिक में करूंगी सर्वश्रेष…

News Chakra December 20, 2023
Diksha-Dagar-दीक्षा-डागर-को-मिलेगा-अर्जुन-अवॉर्ड-खिलाड़ी.webp

Diksha Dagar Arjuna Award Paris Olympic 2024

दीक्षा डागर (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर (Diksha Dagar) ने बुधवार को खेल मंत्रालय (Sports Ministry) द्वारा अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) के लिए उनके नाम की पुष्टि करने के बाद कहा कि वह अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।

खेल मंत्रालय ने बुधवार को वार्षिक खेल पुरस्कारों के लिए नामित खिलाड़ियों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। दीक्षा उन 26 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से नवाजेंगी। जाने माने गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत उपलब्धि) के लिए चुना गया है। 

सिमोन एशिया पैसीफिक कप में खेलने के लिए जकार्ता में मौजूद बाएं हाथ की खिलाड़ी दीक्षा ने कहा, ‘‘मैं पिछले कई वर्षों से पेशेवर खिलाड़ी के रूप में खेल रही हूं। लेकिन 2023 में मैंने प्रगति की और अच्छी खिलाड़ी बनी। मुझे लगता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती हूं और निश्चित तौर पर अगले साल पेरिस ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।”

यह भी पढ़ें

तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दीक्षा ने कहा, ‘‘यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाना एक बड़ा सम्मान है। मैं इतने सारे लोगों और संगठनों से मिले समर्थन और प्रोत्साहन की लाभार्थी हूं। यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए पुरस्कार है।” दीक्षा का 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है।

दीक्षा के लिए 2023 सत्र अच्छा रहा। इस दौरान उन्होंने अपना दूसरा लेडीज यूरोपियन टूर खिताब जीता, एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर रहीं और एआईजी महिला ओपन में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर रहकर किसी भारतीय द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।  हरियाणा की इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह 10 टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में रहीं जिसमें चेक गणराज्य में खिताब भी शामिल है।

जसकीरत के प्रशिक्षुओं में पुरुषों में शुभंकर शर्मा और अजितेश संधू तथा महिलाओं में त्वेसा मलिक और अमनदीप द्राल जैसे शीर्ष पेशेवर गोल्फर शामिल हैं। इसके अलावा कई जूनियर गोल्फर भी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय गोल्फ कोच जसकीरत ने कहा, ‘‘यह जीवन भर के काम का नतीजा है और मैं अपने सभी प्रशिक्षुओं के समर्पण और वफादारी के लिए आभारी हूं। यह पुरस्कार उसी का परिणाम है।” उन्होंने कहा, ‘‘गोल्फ कोच के लिए पुरस्कार का मतलब यह भी है कि सरकार और मंत्रालय ने खेल की क्षमता और भारत में हमारे पास मौजूद प्रतिभा को पहचाना है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Ranking | बाबर आज़म ने खत्म की शुभमन गिल की बादशाहत, एक बार फिर बने नंबर-1 ODI बल्लेबाज; ‘इस’ गें…
Next: T20 World Cup 2024 | टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे स्टोक्स और आर्चर! इंग्लैंड कोच ने बताया क…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image86685518-17772746802392755617960943728672.jpg
  • Top news

बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image1380087179-17772736297564620939704640798467.jpg
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.