Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • WFI Suspended | सरकार के फैसले को चुनौती देंगे संजय सिंह! कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की हो रही तैयारी
  • SPORTS

WFI Suspended | सरकार के फैसले को चुनौती देंगे संजय सिंह! कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की हो रही तैयारी

News Chakra December 24, 2023
WFI-Suspended-सरकार-के-फैसले-को-चुनौती-देंगे-संजय.webp

Sanjay Singh WFI Sports Ministry

संजय सिंह (PIC Credit: Social Media)

Loading

भारतीय कुश्ती संघ (Indian Wrestling Association) पर खेल मंत्रालय (Sports Ministry) के बड़े एक्शन के बाद अब पता चला है कि बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी और संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) इस मामले को लेकर कोर्ट (Court) का दरवाजा खटखटा सकते हैं। संजय सिंह से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस मामले को कानूनी तौर पर उठाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, खेल मंत्रालय के निलंबन का फैसला सबको चौकाने वाला था। जिसके बाद संजय सिंह के सूत्र ने बताया कि वह इस फैसले का मुकाबला करेंगे। सूत्र कहते हैं कि हमारी कानूनी टीम इस पर काम कर रही है। वहीं खेल मंत्रालय के WFI पर एक्शन के बाद संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने फिलहाल मंत्रालय का पूरा आदेश नहीं पढ़ा है, वह पहले इसे पढ़ेंगे, उसके बाद ही इस मामले पर कुछ कहेंगे।

यह भी पढ़ें

निलंबित WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, “मुझे फ़िलहाल अभी तक लेटर मिला नहीं है, जब यह फैसला हुआ मैं उस समय फ्लाइट में था। अभी सुनने में आया है कि मेरी एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। अब देखते हैं, अभी के लिए नो कमेंट।”

वहीं WFI के निलंबन के बाद पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जबकि कुश्ती संघ को चलाने के लिए जो एडहॉक कमेटी बनाई गई थी, वो अपना काम करती रहेगी। हालांकि संजय सिंह ने चुनाव जीतने के बाद इस कमेटी को सस्पेंड किया गया था, लेकिन अब खेल मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो इसी कमेटी के संरक्षण में कुश्ती संघ फिलहाल काम करेगा।

PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WFI Suspended | मोदी सरकार का बड़ी फैसला! खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को किया सस्पेंड, अध्यक्ष …
Next: IND W vs AUS W Test | हरमनप्रीत का स्पैल रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट, इंडिया की जीत पर बोली स्नेह राण…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image2019038799-1778556558195594428955331159158.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका की एलन स्वामी कोटपूतली पूर्व मंडल प्रभारी नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.