Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • KL Rahul | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए ‘संकटमोचक’ बने केएल राहुल, शतकीय पारी खेल बनाए कई…
  • SPORTS

KL Rahul | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए ‘संकटमोचक’ बने केएल राहुल, शतकीय पारी खेल बनाए कई…

News Chakra December 27, 2023
KL-Rahul-साउथ-अफ्रीका-के-खिलाफ-टीम-इंडिया-के.webp

KL Rahul IND vs SA 1st Test In South Africa

केएल राहुल (PIC Credit: BCCI)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में (IND vs SA 1st Test) भारत (Team India) की पहली पारी 245 पर खत्म हो गई है। टीम इंडिया ने सभी विकेट गंवाकर 245 रन बनाए हैं। इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ा। वह सही मायने में भारत के लिए संकटमोचक बने हैं। 

जहां एक तरफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। भारत का टॉप आर्डर पूरी तरह से अफ़्रीकी गेंदबजों के सामने फैल रहा। एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन केएल राहुल दूसरी छोर पर टिके रहे और भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। शतकीय पारी खेलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं। 

सेंचुरियन में दो शतक जड़ने वाले केएल राहुल  

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में केएल राहुल ने 137 गेंदों में 101 रनों की एक शानदार और रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े। ऐसा करके वह सेंचुरियन में कई शतक लगाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं। 

A magnificent CENTURY for @klrahul 👏👏

He’s stood rock solid for #TeamIndia as he brings up his 8th Test 💯

His second Test century in South Africa.#SAvIND pic.twitter.com/lQhNuUmRHi

— BCCI (@BCCI) December 27, 2023

सेंचुरियन में शतक

  • 123(260) 2021/22 
  • 101(137) 2023/24 

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एशिया के बाहर जड़ा शतक  

इतना ही नहीं केएल राहुल एशिया के बाहर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें

एशिया के बाहर शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज 

  • ऋषभ पंत- 4 शतक 
  • केएल राहुल- 1 शतक 
  • वी मांजरेकर-1 शतक 
  • ए रात्रा- 1 शतक 
  • डब्ल्यू साहा-1 शतक 

📸📸💯@klrahul 🙌🙌#SAvIND pic.twitter.com/lBEC4UisFa

— BCCI (@BCCI) December 27, 2023

एक टेस्ट शतक में बाउंड्री से रन का हाईएस्ट परसेंट (भारत)

  • 87.85 एस धवन (94/107) बनाम अफगानिस्तान बेंगलुरु 2018
  • 80.65 वीवीएस लक्ष्मण (100/124*) बनाम न्यूजीलैंड नेपियर 2009
  • 79.20 केएल राहुल (80/101) बनाम एसए सेंचुरियन 2023

जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में केएल राहुल नंबर-6 पर जब बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज़ पर आए थे। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 92 रन था. उसके बाद उन्होंने लगातार दूसरे छोर को संभाले रखा। उन्होंने टीम इंडिया को एक सम्मानजनक और पिच के लिहाज से एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, साथ ही उन्होंने अपने करियर का 8वां शतक भी जड़ा। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA 1st Test Score Update | एक बार फिर बारिश ने डाला खलल, देरी से शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका …
Next: IND W vs AUS W ODI Series | पैट कमिंस की टीम से सीख ले रही है ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम, भारत से टेस्ट …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.