कोटपूतली नगर पालिका क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण को लेकर विरोध

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली शहर का कचरा हाउसिंग बोर्ड व आसपास के निवासियों के लिए ‘नासूर’ बन गया है। नगर पालिका के कचरा निस्तारण वाहनों/ टेंपो को आज फिर स्थानीय निवासियों ने खाली नहीं होने दिया। जिसके चलते कचरे से भरे टेंपो व अन्य वाहनों की सड़क किनारे लंबी कतार लग गई।

कोटपूतली नगर पालिका क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण को लेकर विरोध

आपको बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र का कचरा शहर से बाहर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप खाली भूमि पर डाला जा रहा है। लेकिन कचरे के निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था ना होने के कारण यहां कचरे के ‘पहाड़’ खड़े हो गए हैं, और स्थानीय निवासियों का जीवन दुश्वार हो रखा है। स्थानीय निवासियों को जहां आवागमन में परेशानी होती है वहीं बदबू व कचरे में लगने वाली आग से भय का माहौल बना रहता है।

नगर पालिका के कचरा निस्तारण वाहन चालकों ने बताया कि यहां बीती रात कचरे में आग लग गई थी, जिसके चलते स्थानीय निवासियों में आक्रोश है और गाड़ियां खाली नहीं करने दे रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है लेकिन जब तक कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होगी तब तक यह परेशानी बनी रहेगी। स्थानीय निवासी पहले भी विरोध जता चुके हैं।

कल शाम को यहां कचरे में आग लग गई थी लेकिन उस समय नगरपालिका की दमकल बहरोड गई हुई थी। मौके पर दमकल ना पहुंचने को लेकर लोगों में रोष था, जिसको लेकर स्थानीय निवासियों को अवगत करवा दिया गया है। यहां कचरा डालने को लेकर स्थानीय निवासियों का कोई विरोध नहीं है। कचरे की गाड़ियां खाली ना होने की जानकारी अभी आप से मिली है अभी समस्या शॉटआउट करवाती हूं।”

चंद्रकला वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कोटपूतली

रिपोर्ट- सीताराम गुप्ता

देखना ना भूलें समाचार वीडियो रात 9:30 बजे न्यूज़ चक्र पर।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।