Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोरोना : 3 दिन में कोटपूतली क्षेत्र से दूसरी दुख:द खबर
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोरोना : 3 दिन में कोटपूतली क्षेत्र से दूसरी दुख:द खबर

News Chakra April 25, 2021

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग दंपत्ति ने जयपुर के अस्पताल में छोड़ी सांसे

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी हरद्वारी लाल शर्मा ने आज जयपुर के निजी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया। शर्मा व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित थे और जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 3 दिन पहले इलाज के दौरान उनकी पत्नी का निधन हो गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी हरिद्वार लाल शर्मा के निधन पर शहर नगरपालिका अध्यक्ष सहित शहर के गणमान्य लोगों ने शोक जताया है।

आपको बता दें कि पिछले तीन दिवस के भीतर एक ही परिवार के 2 लोगों के चले जाने से ना केवल परिवार जनों को आघात पहुंचा है बल्कि शहर वासी भी ‘सन्न’ हैं। सूचना के बाद से न्यायिक कार्यों से जुड़े लोगों में भी मायूसी छाई हुई है।

ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसार रहा कोरोना

देश व प्रदेश में बढ़ता कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। कोटपूतली खंड कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 3 दिन में ग्रामीण क्षेत्र में 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़ा लागू है और इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद किए गए हैं। लेकिन वैवाहिक सीजन के चलते लोग कोरोना गाइडलाइन का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं। शादियों में रिश्तेदारों का आवागमन कोरोना के आंकड़ों को और बढ़ा सकता है।

क्या करें, जब शादी में जाना हो ‘जरूरी’

यूं तो राजस्थान सरकार ने शादी का समय 3 घंटे और शादी में उपस्थित लोगों की संख्या 50 निर्धारित की हुई है। लेकिन इसकी पालना करना या करवाना प्रशासन के लिए भी ‘चुनौती’ साबित हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि जब किसी शादी में जाना जरूरी हो तो हम कुछ बातों का ख्याल रख कर के खुद को, रिश्तेदारों को और परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने मुंह पर मास्क लगाकर रखें और जेब में सैनिटाइजर रखें, ताकि समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज किया जा सके। एक दूसरे के गले लगने से बचें और हाथ कदापि ना मिलायें। वैवाहिक पार्टी में 2 गज की दूरी की पालना की बात करना बेमानी है, लेकिन फिर भी जितना याद रह सके दूरी बनाकर रखें। याद रखें कि आपकी जरा सी लापरवाही पूरे परिवार को तबाह कर सकती हैं।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नई गाइडलाइन में क्या खुला है, क्या बंद…जानिए सब कुछ
Next: कोरोना वैक्सीन को लेकर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, पढ़िए, क्या कहा

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1038705063-1775145172553535747297689239674.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.