Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Brisbane International | इंजरी के बाद नडाल की दमदार वापसी, ब्रिस्बेन इंटरनेशल के क्वार्टर फाइनल में …
  • SPORTS

Brisbane International | इंजरी के बाद नडाल की दमदार वापसी, ब्रिस्बेन इंटरनेशल के क्वार्टर फाइनल में …

News Chakra January 4, 2024
Brisbane-International-इंजरी-के-बाद-नडाल-की-दमदार-वापसी.webp

Rafael Nadal Brisbane International

रफेल नडाल (PIC Credit: Social Media)

Loading

ब्रिस्बेन: कूल्हे की चोट के कारण एक साल बाद वापसी कर रहे रफेल नडाल (Rafael Nadal) ने गुरुवार को यहां जेसन कुब्लर (Jason Kubler) के खिलाफ 6-1, 6-2 की आसान जीत के साथ ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट (Brisbane International) के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

बाइस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल की विश्व रैंकिंग 600 से अधिक हो गई है जिसके कारण वह यहां वाइल्ड कार्ड धारक के रूप में खेल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले जरूरी मैच अभ्यास हासिल करना चाहते हैं। पिछले साल जनवरी के बाद नडाल ने अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला मंगलवार को 2020 के अमेरिकी ओपन चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के पूर्व खिलाड़ी डोमीनिक थीम के खिलाफ खेला था। 

Like he never left 🔥@RafaelNadal with a devastating display to defeat Kubler and reach the last 8 in Brisbane!#BrisbaneTennis pic.twitter.com/ROyWfLQr8g

— Tennis TV (@TennisTV) January 4, 2024

नडाल ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। पेशेवर टूर पर लंबे समय तक बाहर रहने के बाद दो जीत हासिल करके अच्छा महसूस कर रहा हूं और खुश हूं।” नडाल सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोर्डन थॉम्पसन से भिड़ेंगे। बीमारी के कारण ह्यूगो हम्बर्ट के हटने पर जोर्डन को वाकओवर मिला। इससे पहले महिला एकल में विक्टोरिया अजारेंका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना येलेना ओस्टापेंको से होगा। 

इस टूर्नामेंट का 2009 में जब पहली बार आयोजन किया गया था तब अजारेंका चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दो बार की चैंपियन इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्रांस की क्लारा बुरेल को 7-5, 6-2 से हराकर पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एक अन्य मैच में फ्रेंच ओपन 2017 की चैंपियन ओस्टापेंको ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में तीन बार की विजेता कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। 

यह भी पढ़ें

 पुरुष वर्ग में 2017 के चैंपियन ग्रिगोर दिमित्रोव ने डैनियल अल्टमायर को आसानी से 6-1, 6-2 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाटा से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य के क्वालीफायर टॉमस मचाक को 5-7, 6-2, 7-6 (4) से हराया। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jasprit Bumrah | अपने Lucky ग्राउंड पर बुमराह का तीसरा पंजा, इंजरी के बाद फिर से दिखाया दम
Next: Harmanpreet Kaur | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हरमनप्रीत ने बताई टीम इंडिया की कमी, कहा-…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.