Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sandeep Lamichhane Suspended | बलात्कार मामले में IPL के स्टार खिलाड़ी को 8 साल की सजा, सभी खेलों से …
  • SPORTS

Sandeep Lamichhane Suspended | बलात्कार मामले में IPL के स्टार खिलाड़ी को 8 साल की सजा, सभी खेलों से …

News Chakra January 11, 2024
Sandeep-Lamichhane-Suspended-बलात्कार-मामले-में-IPL-के-स्टार.webp

 संदीप लामिछाने

संदीप लामिछाने

Loading

काठमांडो: एक 18 वर्षीय युवती के बलात्कार (Rape Case) के आरोप में आठ साल की जेल की सजा मिलने के बाद नेपाल (Nepal) के स्पिनर संदीप लामिचाने (Sandeep Lamichhane) को बृहस्पतिवार को देश के क्रिकेट संघ ने निलंबित कर दिया। काठमांडो जिला अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाया और एक दिन बाद नेपाल क्रिकेट संघ ने यह घोषणा की। 

The cricketing body of Nepal suspends Sandeep Lamichhane- the rape-convicted cricketer from all kinds of national as well as International games.

(file pic) pic.twitter.com/RTgPP20ZYN

— ANI (@ANI) January 11, 2024 

इसने कहा ,‘‘ हम आपको सूचित करते हैं कि संदीप लामिचाने को सजा मिलने के बाद उसे हर तरह की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गतिविधि से निलंबित कर दिया गया है।” लामिचाने के वकील सरोज घिमिरे ने हालांकि ‘द काठमांडो पोस्ट’ से कहा कि वह उच्च अदालत में इसके खिलाफ अपील करेंगे। काठमांडो पुलिस ने पिछले साल सितंबर में लामिचाने की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। इसके बाद नेपाल क्रिकेट संघ ने उन्हें टीम के कप्तान के तौर पर निलंबित कर दिया था। वह हालांकि कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका तलावाह के लिए खेल रहे थे।

Sandeep Lamichhane Suspended | बलात्कार मामले में IPL के स्टार खिलाड़ी को 8 साल की सजा, सभी खेलों से ...
संदीप लामिछाने

लामिचाने ने अपनी गिरफ्तारी से पहले खुद को निर्दोष बताया था और सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा था कि वह ‘जांच में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे’। उन्होंने इसे साजिश भी करार दिया था। पिछले साल फरवरी में क्रिकेट विश्व कप लीग दो त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान नेपाल टीम में खेलने के लिए उनके नाम पर विचार किया गया था।

Sandeep Lamichhane has been given a punishment of 8 years in prison after being proven guilty. [ANI] pic.twitter.com/qqlcpnwFhV

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 10, 2024

लेकिन पिछले साल के अंत में दुबई में विश्व कप लीग दो त्रिकोणीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था। वह चोटिल खिलाड़ी की जगह फिर से टीम में शामिल हुए। लामिचाने ने पिछले साल जून-जुलाई में नेपाल के लिए जिम्बाब्वे में वनडे विश्व कप क्वालीफायर खेला और फिर अगस्त-सितंबर में एशिया कप में भी खेले। 

यह भी पढ़ें

उन्होंने नेपाल के लिए सफेद गेंद के 100 से ज्यादा मैच में 100 से अधिक विकेट चटकाये हैं। लामिचाने 2018-2020 के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेले थे और उन्होंने नौ मैच में 13 विकेट झटके।   

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AFG 1st T20 | आज है भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच, जानें दोनों टीम का रिकॉर्ड, प्लेइं…
Next: Suresh Raina Tips | सुरेश रैना बोले- अफगानिस्तान सीरीज जीतने के लिए रोहित-कोहली-गिल को करना होगा ये …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-571670991-17763594600223406932538011485278.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बीडीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर

Rajesh Kumar Hadia April 16, 2026
image_editor_output_image978582079-17763585389034345166505450359231.jpg
  • Top news

पावटा में बाबा कबीरूद्दीन शाह के उर्स का पोस्टर विमोचन

Rajesh Kumar Hadia April 16, 2026
image_editor_output_image1827226112-17762743612466970764883869301376.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.