Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rohit Sharma Run Out | शून्य पर रन आउट होने के बाद शुभमन गिल पर भड़के रोहित शर्मा, मैदान पर छाया सन्…
  • SPORTS

Rohit Sharma Run Out | शून्य पर रन आउट होने के बाद शुभमन गिल पर भड़के रोहित शर्मा, मैदान पर छाया सन्…

News Chakra January 11, 2024
Rohit-Sharma-Run-Out-शून्य-पर-रन-आउट-होने.webp

Rohit Sharma Run Out

Loading

मोहाली. पंजाब के मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन इस मैच में रन आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपने ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल पर भड़क गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित शर्मा को डग-आउट में वापस जाते समय गिल को कुछ अपशब्द कहते हुए देखा जा सकता है। यह घटना पारी के पहले ओवर में घटी जब शर्मा ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेने के लिए भागे। लेकिन इब्राहिम जादरान ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को तेजी से विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ के पास फेंक दिया। उस समय तक रोहित नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे, जबकि गिल ने अपनी क्रीज ही नहीं छोड़ी और गेंद की तरह देखते रह गए।

Rohit sharma run out… #RohitSharma #Gill #INDvAFG #IndianCricket pic.twitter.com/1qFr1aG282

— cricket squad (@cricketsquad4) January 11, 2024

रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वे 23 (12) रन के निजी स्कोर पर मुजीब-उर-रहमान का शिकार हो गए। इसके बाद पारी को तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आगे बढ़ाया। तिलक ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 26 रन की पारी खेली और गुलबदीन नइब को कैच थमा बैठे।

टीम के तीन विकेट गिरने के बाद दुबे और जितेश शर्मा ने शानदार शॉट्स खेले और पारी को आगे बढ़ाया। जितेश ने पांच चौकों की मदद से 20 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद रिंकू सिंह ने दुबे के साथ दिया। दुबे 60 रन बनाकर नाबाद रहे। इनमें उनके पांच चौके और दो छक्के शामिल है। वहीं, रिंकी सिंह भी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब-उर-रहमान ने दो विकेट लिए। जबकि, अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने एक विकेट चटकाई।

यह भी पढ़ें

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिसके बाद अफगानिस्तान ने मात्र पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े को छू नहीं पाया।भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को कंट्रोल में रखा। लेकिन अंतिम पांच ओवरों में अफगानी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोर को 158 तक पहुंचाया। भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट चटकाई।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India Vs Afghanistan | भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दूबे ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पा…
Next: Santner Covid Positive | क्रिकेट में कोरोना की दस्तक: मिचेल सैंटनर हुए Covid पॉजिटिव, पाकिस्तान के ख…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1857335294-17755612098195213903467510624544.jpg
  • Top news

पावटा में राजस्व रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला, कलेक्टर से जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.