Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ishan Kishan | इन दो हरकतों से तबाह हो सकता है ईशान किशन का करियर, चुकानी पड़ेगी राहुल द्रविड़ की ये…
  • SPORTS

Ishan Kishan | इन दो हरकतों से तबाह हो सकता है ईशान किशन का करियर, चुकानी पड़ेगी राहुल द्रविड़ की ये…

News Chakra January 13, 2024
Ishan-Kishan-इन-दो-हरकतों-से-तबाह-हो-सकता.webp

इन दो हरकतों से तबाह हो सकता है ईशान किशन का करियर, चुकानी पड़ेगी राहुल द्रविड़ की ये सलाह न मानने की कीमत

Loading

नई दिल्ली : बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने करियर पर खुद ही ग्रहण लगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ईशान किशन लगातार टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। इसीलिए वह एक के बाद एक मौके गंवाते चले जा रहे हैं। ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ T20 मैचों की सीरीज में जगह नहीं मिली है, बल्कि उनके जगह जितेश शर्मा और संजू सैमसन को मौका दिया गया है। ऐसे में उनकी टीम इंडिया में जगह खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए उनको घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके अपने फॉर्म पाना होगा। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खींचकर टीम में वापसी करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन ईशान किशन इस बारे में लगता है गंभीरता पूर्वक सोच नहीं रहे हैं। इसीलिए उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के निर्देश की अवहेलना करते हुए रणजी मैच खेलने नहीं गए।

 आपको बता दें की टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रणजी मैचों में खेलने का निर्देश दिया था, ताकि वे अपनी फिटनेस पा सकें और अच्छा परफॉर्मेंस करके एक बार फिर से टीम इंडिया में अपनी मजबूत दावेदारी कर सकें। हेड कोच की सलाह को दरकिनार करते हुए 12 जनवरी से महाराष्ट्र के पूणे में होने वाले रणजी मैच में खेलने के लिए वह टीम से गायब दिखे। यहां पर झारखंड की टीम को महाराष्ट्र से रणजी मैच खेलना था, लेकिन इसमें ईशान किशन दिखाई नहीं दिए।

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि टीम इंडिया के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले महीने से लगातार मानसिक थकान दूर करने के लिए ब्रेक पर बताए गए थे। इसके बाद वे कौन बनेगा करोड़पति जैसे कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ दुबई में छुट्टी मनाने के लिए भी गए थे। इसके बाद से वह टीम इंडिया के किसी भी फॉर्मेट में शामिल नहीं किए गए हैं।

 इसीलिए माना जा रहा था कि वे अपनी घरेलू झारखंड की टीम में शामिल होकर रणजी ट्रॉफी और घरेलू मैचों में अपना प्रदर्शन सुधारने की कोशिश करेंगे, ताकि उनको आगामी सीरीज या विश्व कप टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सके। लेकिन वे न तो झारखंड की टीम के अधिकारियों के संपर्क में हैं और ना ही हेड कोच राहुल द्रविड़ की सलाह मान रहे हैं। 

Ishan Kishan | इन दो हरकतों से तबाह हो सकता है ईशान किशन का करियर, चुकानी पड़ेगी राहुल द्रविड़ की ये...

 झारखंड स्टे‍ट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ईशान ने अपनी उपलब्धता के बारे में हमसे संपर्क नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनको टीम 11 में जगह नहीं दी जा रही है। जैसे वह अपनी उपलब्धता सुरक्षित कराएंगे, तभी उनको प्लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है।

आपको बता दें कि ईशान किशन को सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जा रहा था। उन्होंने लगभग सभी फॉर्मेट में अच्छा खेल दिखाया  है। ईशान किशन दो टेस्ट मैच, 27 वनडे मैच के साथ-साथ 32 T-20 इंटरनेशनल मैच में खेल चुके हैं। ईशान किशन ने आप अपना आखिरी वनडे मैच वर्ल्ड कप के दौरान दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी T20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Women’s Hockey Qualifier | महिला ओलंपिक क्वालीफायर में जर्मनी ने मारी बाजी, चिली को 3-0 से हराया
Next: IND vs AFG 2nd T20I | आज फिर भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्ले…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.