न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रोला अनियंत्रित होकर के कोटपूतली पुलिया पर लटक गया। ट्रोले को क्रेन की सहायता से हटाया जा रहा है। मौके पर कोटपूतली थाना पुलिस पहुंची हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रोला जो दिल्ली की तरफ से आ रहा था, संभवत अपना संतुलन खो बैठा और बीडीएम जिला अस्पताल के नजदीक पुलिया पर लटक गया। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को कोटपूतली के BDM जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। ड्राइवर के हल्की चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस के जवान हाईवे पर ट्रैफिक को रोक कर क्रेन की सहायता से ट्रोले को हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ट्रॉले को हटवाए जा रहा था।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।