Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ben Stokes Reaction | जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंद के सामने स्टोक्स भी खा गए चकमा, आउट होने के बाद द…
  • SPORTS

Ben Stokes Reaction | जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंद के सामने स्टोक्स भी खा गए चकमा, आउट होने के बाद द…

News Chakra February 3, 2024
Ben-Stokes-Reaction-जसप्रीत-बुमराह-की-जादुई-गेंद-के.webp

Ben Stokes and jasprit Bumrah IND vs ENG 2nd Test

जसप्रीत बुमराह और बेन स्टोक्स

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test) में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कमाल कर दिखाया है। उनके सामने इंग्लैंड (England) के बल्लेबाज काफी मजबूर दिखाई दिए। उन्होंने इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर भारत (Team India) को इस मुकाबले में मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को भी अपना शिकार बनाया। आउट होने के बाद स्टोक्स का रिएक्शन देखने लायक था। 

दरअसल, जसप्रीत बुमराह अपनी कमाल की गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे। इस परेशानी से बेन स्टोक्स भी जूझ रहे थे। फिर पारी की 49 ओवर की दूसरी गेंद बुमराह ने बेहद अनोखी और जादुई किस्म की डाली, जिसे देखकर बेन स्टोक्स भी चकमा खा गए। बुमराह की यह गेंद सीधे विकेट पर जाकर लगी। 

BUMRAH BAMBOOZLED STOKES…!!! 🥶

– The reaction of Stokes says it all.pic.twitter.com/ZhhqXxvh83

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 3, 2024

खुद को बेहद अजीब तरीके से आउट होते देख बेन स्टोक्स भी हैरान रह गए। उन्होंने आउट होते ही अपना बल्ला छोड़ दिया। उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे नेटिजन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। स्टोक्स का यह रिएक्शन देखने लायक था। 

जानकारी के लिए बता दें कि जसप्रीत बुमराह सबसे तेज़ टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा महज़ 64 मैचों में कर दिखाया है। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ा है। जिन्होंने 72 मैचों में 150 विकेट लिए थे। 

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ 171 रन से आगे है। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाबाद पवेलियन लौटे हैं। जसप्रीत बुमराह की कमाल की बल्लेबाजी की वजह से भारत इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में नज़र आ रहा है। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jasprit Bumrah | सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बने बुमराह, कपिलदेव से भी निकले आगे
Next: Virat-Anushka | एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा, विराट-अनुष्का के घर गूंजने वाली है किलकारियां

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.