Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Dharmendrasinh Jadeja | जडेजा के शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र को बड़ी जीत, राजस्थान को 218 रन से दी …
  • SPORTS

Dharmendrasinh Jadeja | जडेजा के शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र को बड़ी जीत, राजस्थान को 218 रन से दी …

News Chakra February 12, 2024
Dharmendrasinh-Jadeja-जडेजा-के-शानदार-प्रदर्शन-से-सौराष्ट्र-को.webp

Dharmendrasinh Jadeja Ranji Trophy 2024

धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा (PIC Credit: Social Media)

Loading

जयपुर: बायें हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा (Dharmendrasinh Jadeja) ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 32 रन देकर सात विकेट लिए जिससे सौराष्ट्र (Saurashtra) ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) ग्रुप ए मैच में राजस्थान को 218 रन से करारी शिकस्त दी।

जडेजा ने पहली पारी में भी पांच विकेट लिए थे। इस तरह से उन्होंने मैच में 131 रन देकर 12 विकेट हासिल किए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सौराष्ट्र ने इस मैच से 6 अंक हासिल किये। सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी सुबह 4 विकेट पर 174 रन से आगे बढ़ाई और 6 विकेट पर 234 रन के स्कोर पर समाप्त घोषित की। अर्पित वासवडा 74 रन बनाकर नाबाद रहे। 

यह भी पढ़ें

सौराष्ट्र ने इस तरह से राजस्थान के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा लेकिन उसकी टीम केवल 28.4 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। जडेजा ने जहां कमाल की गेंदबाजी की वहीं युवराज सिंह डोडिया (25 रन देकर तीन विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। युवराज ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। इस तरह से सौराष्ट्र के स्पिनरों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर मैच में 19 विकेट हासिल किये।

उधर पुणे में विदर्भ ने महाराष्ट्र को 10 विकेट से हराया। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 208 रन बनाए थे जिसके जवाब में विदर्भ ने 552 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। महाराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 371 रन पर आउट हो गई। विदर्भ ने 28 रन का लक्ष्य 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया। महाराष्ट्र की तरफ से दूसरी पारी में मुर्तजा ट्रंकवाला ने 86 और अंकित बावने ने 84 रन बनाए। विदर्भ की तरफ से आदित्य ठाकरे ने 54 रन देकर 5 विकेट लिए। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli Little Fan | अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दिखा विराट कोहली का क्रेज, छोटे बच्चे ने…
Next: Saurabh Tiwari Retirement | सौरभ तिवारी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मै…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1295663057-17754939222244018713527457378908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आरपीएससी एसआई- प्लाटून कमांडर परीक्षा शांति व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
img-20260406-wa00423408589987932700133.jpg
  • Top news

पावटा के कुनेड़ में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य स्वागत, जीएल यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.