Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 3rd Test | इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने की सरफराज खान की तारीफ, कहा- काफी साहस …
  • SPORTS

IND vs ENG 3rd Test | इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने की सरफराज खान की तारीफ, कहा- काफी साहस …

News Chakra February 15, 2024
IND-vs-ENG-3rd-Test-इंग्लैंड-के-सहायक-कोच.webp

Paul Collingwood Praises Sarfaraz Khan IND vs ENG 3rd Test

पॉल कॉलिंगवुड और सरफराज खान (PIC Credit: Social Media)

Loading

राजकोट: इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने गुरुवार को पदार्पण करने वाले सरफराज खान की प्रशंसा के पुल बांधे जिनकी 62 रन की आक्रामक पारी से भारत ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 326 रन बनाये। सरफराज ने 48 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया था और कोलिंगवुड ने कहा कि सरफराज ने ऐसा खेलने के लिए काफी साहस दिखाया।  

कोलिंगवुड ने यहां स्टंप के बाद मीडिया से कहा, ‘‘वह क्रीज पर उतरा और उसने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमने उसके लिए अच्छा क्षेत्ररक्षण सजाया। लेकिन वह अपने स्ट्रोक्स खेलना पसंद करता है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि बेन स्टोक्स आक्रामक क्षेत्ररक्षण रखना चाहते थे ताकि हम आउट करने का मौका बना सके। सरफराज काफी अच्छा खेला, वह बेखौफ होकर खेला और कुछ मौकों पर ऊपर की ओर शॉट लगाये।”  

यह भी पढ़ें

कोलिंगवुड ने कहा, ‘‘वह अच्छी तरह स्वीप करता है और गेंदबाजों को दबाव में ला देता है। पदार्पण पर इस तरह खेलना काफी साहसिक है। और उसके नजरिये से देखूं तो जिस तरह वह रन आउट हुआ, वह शर्मनाक था। आप देख सकते हो कि उसका प्रथम श्रेणी औसत कितना अच्छा है, वह अच्छा खिलाड़ी दिखता है।” उन्होंने कहा कि हालांकि इंग्लैंड ने शुरूआती परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया लेकिन इसके बाद उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि गेंद ‘सॉफ्ट’ हो गयी थी और पिच पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था।  

कोलिंगवुड ने कहा, ‘‘यह अच्छी शुरूआत थी, सुबह थोड़ा ‘मूवमेंट’ था। मैदान पर थोड़ी नमी थी और थोड़ा ठंडा भी था। जिम्मी और वुडी शानदार थे। लेकिन जैसे गेंद ‘सॉफ्ट’ होती गयी, यह ज्यादा मदद नहीं कर रही थी।” उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनरों ने पूरे दिन मशक्कत की लेकिन उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले। दो खिलाड़ियों (रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा) ने शतक जड़े और सरफराज अंत में अच्छा खेले। हमने इनके खिलाफ योजना और क्षेत्ररक्षण सजाने के मामले में सब जतन कर लिये।”

(एजेंसी)  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Haris Rauf | हारिस रऊफ को मिली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ना जाने की सजा, PCB ने किया Central Contract रद्द
Next: विकसित भारत व विकसित राजस्थान बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है- राठौड़

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-788705866-1776676685642805684165933168187.jpg
  • Top news

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 20, 2026
image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1210470792-17766163036439061705294005940019.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.