राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के उपखंड क्षेत्र के ग्राम भांकरी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेकर राजधानी जयपुर जाते वक्त पावटा पहुंचने पर पावटा कस्बे निवासी एवं एसटी प्रकोष्ठ के जिला महासचिव सुरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर एवं बुके भेंटकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

इस मौके पर जूली ने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने, जन-मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मालीराम बाडीगर, नरेश सैनी, महेश मीणा, फूलचंद सैनी, कैलाश स्वामी, बलराम सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

Author