News Chakra

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। पुलिस थाने में बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस थाने पहुंचने पर एसपी को सलामी दी गई तथा अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई

जनसुनवाई के दौरान कोटपूतली वृत्त क्षेत्र से आए परिवादियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें पार्किंग व्यवस्था, चोरी की घटनाओं पर रोक, लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई, तेज आवाज में डीजे संचालन, अवैध अतिक्रमण, नशा संबंधित गतिविधियां, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, बीडीएम चौकी पर जाप्ता तैनाती, साफ-सफाई, रात्रि गश्त बढ़ाने एवं साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई

एसपी सतवीर सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थानाधिकारियों एवं अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय स्थापित करना है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिक सीधे अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकते हैं और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके, यही प्रयास है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई

उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर एक व्यापक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, ताकि लोगों को ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई

जनसुनवाई के बाद एसपी ने पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक, थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, पनियाला थानाधिकारी रणवीर मील, महिला थाना प्रभारी किशल लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी एवं क्षेत्र के जागरूक नागरिक मौजूद रहे।

Categories:
Avatar photo