News Chakra

IMG 20210808 WA0010

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। कोटपूतली क्षेत्र में हथियारों की नोक पर हो रही वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर रात पनियाला थाना क्षेत्र के गोनेडा गांव में एक व्यापारी परिवार से 6 लाख 18 हजार रुपए की लूट के साथ जेवरात लूट लिए गए हैं।

IMG 20210808 WA0012

जानकारी के अनुसार घटना रात्रि करीब 2:00 बजे की है। वारदात के शिकार राजेश महाजन ने न्यूज़ चक्र से बातचीत में बताया कि 8 से 10 लोगों ने रात को मकान की छत से घर में प्रवेश किया। परिवार के सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने बंदूक दिखाई और रुपए की डिमांड की और घर में रखे 6.18 लाख रूपए और गहने लेकर फरार हो गए।

सूचना के बाद पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन एक के बाद एक कोटपूतली क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन दहशत में है। बीते 3 दिनों में तीन बड़ी वारदातें सामने आई है।

(समाचार से जुड़े अपडेट के लिए देखते रहे न्यूज़ चक्र)

    Categories:
    NEWS CHAKRA