Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • | बिना एलिमिनेटर खेले बाहर हो सकती है RCB! जानें आखिर क्या होगी वजह – Hindi News | Live News in Hind…
  • SPORTS

| बिना एलिमिनेटर खेले बाहर हो सकती है RCB! जानें आखिर क्या होगी वजह – Hindi News | Live News in Hind…

News Chakra May 20, 2024
बिना-एलिमिनेटर-खेले-बाहर-हो-सकती-है-RCB-जानें.jpg

RCB vs RR eliminator match If called off due to rain bengaluru out of ipl 2024

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम (सौजन्यः RCB एक्स)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में बारिश आती है और मैच रद्द होता है तो आरसीबी बिना एलिमिनेटर खेले ही आईपीएल 2024 से बाहर हो सकती है।

Loading

अहमदाबाद: लीग स्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जगह बना ली है। करोड़ों फैंस की दुआ थी की वह RCB को प्लेऑफ में जाते देखे। लेकिन, अब टीम के सामने एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जिसकी वजह से टीम बिना एलिमिनेटर खेले ही आईपीएल से बाहर हो सकती है और ये खतरा बारिश का है। यानी, अगर ऐसा हो गया तो एक बार फिर RCB के करोड़ों फैंस का दिल टूट जाएगा।

दरअसल, आईपीएल में प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर एलिमिनेटर मैच में बारिश आती है तो फिर कम से कम पांच ओवर के मैच खेला जाएगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर सुपर ओवर से नतीजा निकला जाएगा। वहीं अगर सुपर ओवर भी नहीं होता है तो आरसीबी सीधे बाहर हो जाएगी, क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

बता दें कि 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजरर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में अगर बारिश आती और मुकाबले को रद्द करना पड़ता है तो RCB सीधे फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जबकि राजस्थान दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेलेगी। यह आईपीएल के नियम के अनुसार होगा।

ज्ञात हो कि क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है, अगर बारिश आती है तो भी मैच का नतीजा निकाला जाएगा। इस आईपीएल सीजन में केवल फाइनल मुकाबले के लिए ही रिजर्व डे रखा गया है। आईपीएल 2024 का फाइनल मैच रविवार, 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking : देर रात दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष पहुंचा थाने। आरोप, फायरिंग भी हुई
Next: | एलिमिनेटर में आज आमने-सामने RR और RCB, विराट कोहली या संजू सैमसन, कौन मारेगा बाजी? – Hindi News | …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.