न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम में रेग्युलर एडमिशन लेने के लिए आनलाइन आवेदन दिनांक 10 जून, 2024 से भरे जा रहे हैं। बीए, बीएससी और बी कॉम की सभी स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अंतिम तिथि 26 जून, 2024 है।
1 जुलाई, 2024 को मैरिट लिस्ट जारी होगी
कॉलेज प्रशासन ने बताया है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक पार्ट द्वितीय वर्ष और तृतीय के साथ स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध अर्थात बीए, बीएससी, बी कॉम के सेकेंड ईयर तथा थर्ड ईयर और एम ए, एम एससी, एम काम के फाइनल ईयर में प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। विद्यार्थी पिछली कक्षा की दी हुई परीक्षा के परिणाम का इंतजार नहीं करें। अगली कक्षाओं में अस्थाई प्रवेश दिया जा रहा है। ई मित्र पर जाकर फीस करवाएं और अपना एडमिशन सुनिश्चित करें।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।