पूर्व विधायक मुक्तिलाल मोदी की पुण्यतिथि 31 दिसम्बर को

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। श्री मुक्तिलाल मोदी स्मृति संस्थान द्वारा पूर्व विधायक स्व. मुक्तिलाल मोदी की 23 वीं पुण्यतिथि पर आगामी 31 दिसम्बर शुक्रवार को कस्बे के नगरपालिका पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस मौके पर प्रात: 10 बजे स्वामी आदित्यानन्द के सानिध्य में हवन किया जायेगा। प्रात: 10. 30 बजे स्व. मुक्तिलाल मोदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जायेगी, प्रात: 11 बजे रेवाला धाम मलपुरा पीठाधीश स्वामी गणेशानन्द द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। वहीं दोपहर 12.15 बजे बच्चों को नि:शुल्क जूते एवं मौजे का वितरण किया जायेगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।