‘दूध पी रहे हैं नंदी जी’, खेड़की वीरभान के शिव मंदिर में उमड़े शिवभक्त

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली के खेड़की वीरभान शिव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों की आस्था के अनुसार शिव मंदिर में ‘नंदी जी’ दूध पी रहे हैं।

'दूध पी रहे हैं नंदी जी', खेड़की वीरभान के शिव मंदिर में उमड़े शिवभक्त

इधर आपको बता दें कि इस तरह के समाचार कोटपूतली के अलावा उदयपुरवाटी व अन्य जगहों से भी आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह एक कोरी अफवाह है और लोग इस भ्रम में ना पड़े, लेकिन शिवभक्त यह मानने को कतई तैयार नहीं है। लोगों की आस्था है कि चम्मच से दूध पिलाने पर ‘नंदी जी’ दूध पी रहे हैं। फिलहाल शनिवार रात्रि 9:30 बजे तक खेड़की वीरभान के शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लग रहे हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।