News Chakra

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबाला के नवसृजित भवन का क्षेत्रीय विधायक कुलदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच गीता देवी की अध्यक्षता में सोमवार को विधिवत शिलान्यास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्ढा सरपंच धीर सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य मुखराम धनखड़, भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल, जीएसएस अध्यक्ष रोहिताश स्वामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

चौबाला विद्यालय के नव भवन का शिलान्यास, 80.61 लाख की स्वीकृति
विधायक कुलदीप धनकड़ के मुख्य आतिथ्य में चौबाला विद्यालय के नव भवन का शिलान्यास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, विद्यालय का नया भवन बच्चों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक वातावरण देगा, जिससे उनकी पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव आएगा। अध्यक्षता कर रहीं सरपंच गीता देवी ने कहा, यह भवन चौबाला के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात है। पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य मुखराम धनखड़ ने कहा, शिक्षा में निवेश ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। इस भवन से गांव के बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ेगा। विद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹80,61,924 की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में तहसीलदार लोकेन्द्र मीणा, एसीबीईओ सुरेश कसाना, प्राचार्य मोना सैनी, शिक्षक अशोक बाज्या, गिरदावर शशि यादव, कालूराम ककोडिया, सुल्तान टोकस, पांचुराम गुर्जर, रामकरण धनखड़, रामसरूप धनखड़, पंच सरदारा शेरावत, गाडाराम शेरावत, होलदार कैलाश कसाणा, गोविंद दास स्वामी, जयराम सामोता, सांवलराम गुर्जर, पंच मंगल गुर्जर, पंच धुणाराम भाटी, गंगाराम गुर्जर, रामेश्वर कसाणा, हवासिंह धनखड़, राजेश शेरावत, राजेश कसाणा, बीरबल कसाणा, बनवारी कसाणा, शेर सिंह मण्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *