न्यूज़ चक्र बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़)। बहरोड़ उपखंड के भगवाड़ी खुर्द गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवाड़ी खुर्द के बच्चों को लेकर जा रहा एक टेंपो अचानक बेकाबू होकर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो तेज रफ्तार में था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बच्चों की चोटों के बारे में जानकारी ली। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।