न्यूज चक्र @ पावटा। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और मतदाता जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करते हुए 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में भव्य राज्य स्तरीय समारोह के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के भूरीभड़ाज निवासी बीएलओ जितेन्द्र दीक्षित को SIR कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं 100% डिजिटाइजेशन उपलब्धि के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में महामहिम राज्यपाल हरिभाउ बागड़े मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन, मुख्य सचिव वी. निवास, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि जयपुर संभागीय आयुक्त सुश्री पूनम, तथा जयपुर जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी मंचासीन रहे।
सुपरवाइजर मालाराम यादव ने बताया कि भाग संख्या 23 में बीएलओ जितेन्द्र दीक्षित का कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदेशभर से चयनित आठ सुपरवाइजरों के साथ ही दीक्षित को सम्मानित किया गया।
बीएलओ जितेन्द्र दीक्षित के सम्मानित होने पर सुपरवाइजर मालाराम यादव, मनोज कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, जितेन्द्र यादव, धर्मपाल यादव, दामोदर शर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।



