प्रागपुरा निवासी एवं MS लाइब्रेरी संचालक संदीप सैनी (फायरवाला) को गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित समारोह में YSS फाउंडेशन टीम द्वारा संदीप सैनी को राजस्थान फायर सर्विस के क्षेत्र में किए गए निशुल्क सेवा कार्य एवं सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

फाउंडेशन के संचालक ने बताया कि देशभर से कुल 100 प्रतिभागियों का चयन सम्मान हेतु किया गया, जिनमें से राजस्थान से कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा क्षेत्र के संदीप सैनी का नाम चयनित हुआ, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। संदीप सैनी के पिता सुरेश सैनी ने कहा कि बेटे के सम्मान से पूरा परिवार गौरवान्वित है और यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायी है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संदीप सैनी ने कहा कि वह निरंतर समाज सेवा एवं मानव सेवा के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने पुरस्कार का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि मैंने समाज सेवा और लोगों की मदद करने की शिक्षा अपने पिता से ही सीखी है।



