राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठिकरिया में भामाशाह सम्मान समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नारंगी देवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश गिठाला उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में गुलाराम यादव, लालचंद यादव एवं धर्मेंद्र यादव शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य केदारमल मीना द्वारा किया गया। समारोह के दौरान समाजसेवी धर्मेंद्र यादव पुत्र गुलाराम यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरक पहल करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए।
प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को लेटेस्ट वर्जन एचपी लैपटॉप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को टैबलेट पीसी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को रेंजर साइकिल तथा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डिनर सेट व ₹2100 नकद प्रदान किए गए।
धर्मेंद्र यादव द्वारा इस अवसर पर लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप विद्यार्थियों को दी गई, जिसकी उपस्थित ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर चेतन सोलंकी, रोहिताश्व यादव, बलबीर बसवाल, श्रीराम यादव, प्रकाश चन्द रैगर, देवानन्द कुम्भकार, मुकेश खटीक, कैलाश चन्द यादव, केदारमल सैनी, पवन बसवाल, गोकुल सिंह, नरेन्द्र यादव, राकेश बलाई, नत्थूसिंह शेखावत सहित शिक्षकों व सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।



