पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में संगठनात्मक विस्तार के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम भांकरी निवासी निशांत धनखड़ (पुत्र मेहर सिंह) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। NSUI राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया।

नियुक्ति पत्र में यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि निशांत धनखड़ छात्र हितों, संगठन विस्तार और युवाओं की आवाज को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर निशांत धनखड़ ने NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रराज गुर्जर, जयपुर ग्रामीण लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा सहित NSUI के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।



