Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल
  • Top news

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पावटा कस्बे के पास चूना फैक्टरी के समीप शनिवार शाम करीब 4:48 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर कोच बस का अचानक टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में लगे नीम के पेड़ से टकराई और चार स्ट्रीट लाइट पोल तोड़ते हुए दिल्ली-जयपुर रोड पर पलट गई।

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

हादसे के दौरान बस का डीजल टैंक फटने से सड़क पर डीजल और कांच के टुकड़े फैल गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। दुर्घटना स्थल राजकीय उपजिला अस्पताल पावटा से करीब 250 मीटर दूर बताया जा रहा है।

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल राजकीय उपजिला अस्पताल पावटा भिजवाया। साथ ही पुलिसकर्मियों ने सड़क पर फैले कांच के टुकड़ों को हटवाया और दमकल की मदद से सड़क पर पानी का छिड़काव कर डीजल को साफ करवाकर यातायात को सामान्य कराया।

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पावटा उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। बाद में वे अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालचाल भी जाने। उन्होंने बताया कि दिल्ली के ब्रदरपुर से चली बस (HR 38 AE 1466) जोबनेर स्थित ज्वाला माता मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर खाटूश्यामजी जा रही थी, तभी पावटा के पास टायर फटने से हादसा हो गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से घायलों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

वहीं राजकीय उपजिला अस्पताल पावटा के पीएमओ एवं मुख्य चिकित्सक डॉ. रवि बंसल ने बताया कि हादसे में करीब 58 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अधिकांश घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोटपूतली रेफर किया गया है।

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष वर्मा ने मेडिकल टीम के साथ घायलों का उपचार किया और सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की। उनके साथ चिकित्सक डॉ. अशोक बाज्या सहित अन्य स्टाफ भी उपचार में जुटा रहा।

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। प्रशासन की व्यवस्था के तहत घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई और उन्हें अन्य वाहनों से सुरक्षित दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन
Next: कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Related Stories

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.