कस्बे पावटा के रानी सती मार्केट में शनिवार को महेश सैनी के नए प्रतिष्ठान “मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा तथा कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक महेश सैनी को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठानों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और बाजार की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान समाजसेवी मालीराम बड़ीगर, सुरेंद्र यादव, नरेश सैनी, देशराज आर्य,सच्ची टोरड़ा, विनोद सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



