पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में मंगलवार को कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली का सामाजिक कार्यकर्ता मालीराम बाडीगर के नेतृत्व में साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि तारा पूतली लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा उन्हें पूर्व में कोटपूतली-बहरोड़ जिले का एससी विभाग जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से वे निरंतर सामाजिक सरोकारों और जनहित कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर तारा पूतली ने कहा, “जनसेवा ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए हर वर्ग की आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने क्षेत्र के विकास और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास भी जताया।

सामाजिक कार्यकर्ता मालीराम बाडीगर ने कहा कि “संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, तभी समाज का समग्र विकास संभव है।”
कार्यक्रम में मालीराम बाडीगर, एसटी विभाग के जिला महासचिव सुरेन्द्र मीणा, समाजसेवी नरेश सैनी, योगेश कुमावत, चुन्नीलाल, पहलाद कारीगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



