पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे के सब्जी मंडी प्रांगण में महान विचारक, समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 200वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुवालाल सैनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी, माली/सैनी महासभा पंचायत संस्था तहसील पावटा के अध्यक्ष रामसिंह पटेल तथा एनजीओ माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहनलाल सैनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजबंधुओं ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में फुले के सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार और समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में रामनिवास सैनी, बाबूलाल सैनी, राजेंद्र सैनी, युवा नेता मनोज सैनी, विजय विक्रम सैनी, विनोद सैनी, रामावतार सैनी, सुंदरलाल सैनी, गिरधारी लाल सैनी, संतू जी सैनी, रामप्रताप सैनी, प्रकाश सैनी, राकेश सैनी, कानजी सैनी, अनिल सैनी, मदनलाल सैनी, लालाराम सैनी, ओमप्रकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में आढ़तियों एवं दुकानदारों की मौजूदगी रही।
समारोह में समाज के लोगों ने एकजुट होकर महात्मा फुले के विचारों को आगे बढ़ाने और समाज में शिक्षा व समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।



