परशुराम ब्राह्मण महासभा एवं तहसील ब्राह्मण महासभा पावटा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को कस्बे के रामलीला मैदान से शाम 3 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और पुनः रामलीला मैदान परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों और धार्मिक महत्व को दर्शाएंगी।
कार्यक्रम के समापन पर रामलीला मैदान में भगवान परशुराम की महाआरती आयोजित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं, ताकि आयोजन को भव्य और सफल बनाया जा सके।


