राम भवन प्रभात फेरी के द्वितीय वार्षिक उत्सव को लेकर श्री श्याम परिवार की बैठक शनिवार को गढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 सितंबर रविवार को प्रस्तावित प्रभात फेरी एवं वार्षिक उत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आयोजन में अधिकाधिक श्रद्धालुओं और शहरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रभात फेरी को भव्य स्वरूप देने तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रभात फेरी के मार्ग, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, प्रचार-प्रसार एवं आपसी समन्वय सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।

श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग और समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया गया।
आयोजकों के अनुसार 27 सितंबर को सुबह 5:15 बजे राम भवन से प्रभात फेरी प्रारंभ होगी। प्रभात फेरी आजाद चौक, छोटा बाजार, जगन्नाथ मंदिर, पंचायत समिति, दुर्गा माता मंदिर और गढ़ कॉलोनी होते हुए वापस राम भवन पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।
श्री श्याम परिवार ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित प्रभात फेरी में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और इसे सफल बनाने की अपील की।
बैठक में अध्यक्ष राजेश सवाईका, श्याम सिंह तंवर, दिनेश राठौर, हेमन्त मोरीजावाला, गौरी शंकर बंसल, मनोज अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रामकिशन मंगल, संजय सेन, सुमन सैनी, शुभम सवाईका, रजत जिंदल, जितेंद्र बंसल, कुलदीप खंडेलवाल, शंकर बंसल, मुकेश अग्रवाल, करण सवाईका, सुनील जांगिड़, विपुल शर्मा, सत्यनारायण गुवारिया, सुरेश सैनी, पूरणमल छिपी, उषा शर्मा, पिंकी खंडेलवाल, साक्षी गुप्ता, शालिनी बंसल एवं मधु यादव सहित बड़ी संख्या में श्री श्याम परिवार के सदस्य मौजूद रहे।