पावटा के हंस कॉलेज में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का निर्वाचन

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के जिला स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के तहत शनिवार को पावटा स्थित हंस कॉलेज में संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में विजय कुमार सैनी को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके साथ विभिन्न पदों पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पावटा के हंस कॉलेज में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का निर्वाचन
पावटा के हंस कॉलेज में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का निर्वाचन

निर्वाचन के दौरान महेंद्र कुमार यादव को सभा अध्यक्ष, अजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष तथा रामेश्वर सैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ताराचंद को उपसभा अध्यक्ष, राज्यपाल शर्मा को उपाध्यक्ष (प्रारंभिक शिक्षा), बाबूलाल यादव को उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा), राकेश अग्रवाल को मंत्री, अशोक कुमार यादव को महिला मंत्री, जयप्रकाश को ऑडिटर तथा सुशील कुमार मुलोदिया को व्याख्याता सदस्य निर्वाचित किया गया।

पावटा के हंस कॉलेज में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का निर्वाचन
पावटा के हंस कॉलेज में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का निर्वाचन

रामावतार शर्मा, कैलाश चंद कुमावत, जयराम वर्मा, कैलाश चंद गुर्जर, उमेश टाक एवं अनिल बसवाल को संरक्षण मंडल का सदस्य बनाया गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के बाद सम्मेलन में मौजूद शिक्षक साथियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय कुमार सैनी सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिक्षकों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नई कार्यकारिणी से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का शिक्षकों ने शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया।

Author