जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित

पावटा कस्बे में यातायात जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य हाईवे की दोनों ओर की सर्विस लाइन, वस्त्र मार्केट, होली चौक, सुभाष चौक, प्रेम कटला, राणा सती मार्केट तथा एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बुद्ध प्लाजा, बीएल मार्केट, बालजी मेघा मार्ट और एसबीआई बैंक के आसपास अव्यवस्थित यातायात से आमजन परेशान हैं। बेतरतीब पार्किंग, सड़क पर खड़े वाहन और जगह-जगह लगी रेहड़ियों एवं ई-रिक्शा चालको के कारण लोगों को पैदल निकलने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित
जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित

कस्बे के सुभाष चौक पर यातायात अव्यवस्था के साथ प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई और गरिमा का मुद्दा भी सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिमा स्थल के आसपास फल विक्रेताओं ने अपने टोकरे जमा रखे हैं। आरोप है कि प्रतिमा के चारों ओर दिनभर कचरा फैला रहता है, जिससे स्थल की सुंदरता प्रभावित होने के साथ प्रतिमा के प्रति सम्मान भी आहत होता है।

जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित
जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित

सार्वजनिक स्थल पर इस तरह सामान जमा रहने से आसपास की जगह भी घिर रही है और यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाष चौक कस्बे का प्रमुख स्थान है, ऐसे में यहां स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। प्रतिमा स्थल के आसपास से अतिक्रमण हटाकर नियमित सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि इसकी गरिमा और सौंदर्य बरकरार रहे।

जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित
जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावितूू

छोटे अंडरपास से बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर फल एवं सब्जियों की रेहड़ियां सड़क के बीच तक खड़ी होने से रास्ता संकरा हो जाता है। व्यस्त समय में वाहनों की कतारें लग जाती हैं। हालात ऐसे बन जाते हैं कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी निकलने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली रेहड़ियों और वाहनों की पार्किंग से व्यापारिक क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो रही है।

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र और उपखंड मुख्यालय से जुड़े इन प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन और प्रागपुरा थाना पुलिस से अतिक्रमण हटाने, रेहड़ी-ठेला संचालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने, सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने तथा सुभाष चौक स्थित प्रतिमा स्थल की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगरपालिका, पुलिस और संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाना चाहिए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

Author