भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

पंचायत चुनावों से पहले कोटपूतली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा में करीब दो दशक तक सक्रिय रहे इंजीनियर सुभाष घोघड़ रविवार को अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। घोघड़ के साथ बड़ी संख्या में अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

इंजीनियर सुभाष घोघड़ भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे तीन बार भाजपा कोटपूतली मंडल अध्यक्ष रहने के साथ खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी पत्नी मीनाक्षी घोघड़ वर्ष 2010 में कृषि उपज मंडी की निदेशक बनी थीं। वे वर्ष 2015 में पंचायत समिति सदस्य और वर्ष 2020 में प्रधान पद की उम्मीदवार भी रही थीं।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, जिला प्रभारी डॉ. राजपाल शर्मा, विधानसभा प्रभारी सरलेश राणा और पंचायत चुनाव प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

कोटपूतली क्षेत्र से पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पीसीसी सचिव जगदीश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी और एडवोकेट सतीश निमोरिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, कांग्रेस नेता मालीराम कंपाउंडर, पूर्व प्रधान महादेव यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष थानवीर यादव, सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, जिला महासचिव प्रदीप गुर्जर, निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनुमान सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनानुद्दीन कुरैशी, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह लीडर, पार्षद रवि यादव, वी.के. नवल शर्मा और एडवोकेट समर यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

इंजीनियर सुभाष घोघड़ के साथ पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष मनोज नारायण शर्मा, समाजसेवी कमल खटाना, जिला पार्षद प्रतिनिधि अमीचंद धानका, पूर्व जिला पार्षद प्रविंद्र आर्य, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दिलीप यादव, भाजयुमो नेता पुष्कर शर्मा, मंडल महामंत्री राकेश पाल सिंह और धर्मवीर सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद कृष्ण छावड़ी, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सिंह तंवर बनेठी, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सराधना, पावटा पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमावत और सुभाष कुमावत, कोटपूतली पंचायत समिति सदस्य सुधीर यादव, संतोष यादव, मीनाक्षी घोघड़, पूजा यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीशराम जाट, मंडल महामंत्री सुशील यादव, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह शेखावत और एडवोकेट मुकेश यादव सहित अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान की रक्षा की लड़ाई मजबूती से लड़नी है। उन्होंने दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करते हुए लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़

वहीं, इंजीनियर सुभाष घोघड़ ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। भाजपा छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही थी। इसी कारण समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने का सामूहिक निर्णय लिया गया। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को पराजित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।

इंजीनियर सुभाष घोघड़ मोहनपुरा के प्रतिष्ठित घोघड़ परिवार से आते हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान ओबीसी वर्ग और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय नेता के रूप में बताई जाती है। इसी परिवार के स्वर्गीय मास्टर श्रीराम यादव लंबे समय तक कोटपूतली की यादव राजनीति में सक्रिय रहे और कांग्रेस संगठन में पीसीसी सदस्य सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई थीं। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

इंजीनियर सुभाष घोघड़ के तीन बार मंडल अध्यक्ष रहने के कारण उन्हें संगठनात्मक अनुभव वाला नेता माना जाता है। उनकी पत्नी मीनाक्षी घोघड़ भी पंचायत स्तर की राजनीति में सक्रिय रही हैं। घोघड़ और उनके समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने से आगामी पंचायत चुनावों से पहले क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस घटनाक्रम का चुनावी प्रभाव आगे की राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

Author