गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली

प्रागपुरा के श्रीकृष्ण गौशाला स्थित गोपीनाथ मंदिर में मंदिर महंत मोहन लाल भागवती के पावन सानिध्य में मंगलवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ। 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा वाचन पंडित श्री कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक अमृत वर्षा की जाएगी।

गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली

कथा के प्रथम दिन मुख्य यजमान कैलाश सिंह यादव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ज्ञानयज्ञ की शुरुआत करवाई। इसके बाद कस्बे में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों और धार्मिक जयकारों के बीच यह यात्रा गोपीनाथ मंदिर से रवाना होकर एक्सईएन कार्यालय, होली चौक, खंडेलवालों का मौहल्ला, रामलीला मैदान, सीताराम मार्केट, सुभाष चौक और गोगाजी मंदिर होते हुए पुनः गोपीनाथ मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली

नगर भ्रमण के दौरान कस्बेवासियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान परीक्षित महावीर यादव के परिवार से जयसिंह यादव, बलराम मुद्गल, टिंकू चावला, राजेंद्र यादव (राधे-राधे), प्रिंस चावला, चंदाराम शर्मा, कमला देवी, सुशीला यादव, राजबाला सैनी, कोयली देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति उपस्थित रही।

गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली

Author