पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक सोमवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष मीना सैनी, उपाध्यक्ष सोमवती मीणा और अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा सहित सभी 45 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में पालिकाध्यक्ष मीना सैनी ने नगरपालिका क्षेत्र के कायाकल्प और आमजन को प्रशासनिक राहत देने के उद्देश्य से ईओ को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव

पालिकाध्यक्ष मीना सैनी ने लिखित रूप से मांग रखी कि नगरपालिका कार्यालय में उनका चैंबर नियमित रूप से आमजन की सेवा के लिए खुला रहे। उनके किसी कारणवश कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर भी नागरिकों के बिजली-पानी और अन्य एनओसी से जुड़े कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव

इस संबंध में मात्र 100 रुपए शुल्क निर्धारित कर लोगों को राहत देने का सुझाव दिया गया। उन्होंने बोर्ड बैठक में पार्षदों के विचारों के अनुसार आबादी क्षेत्र के मकानों के पट्टों का शुल्क कम करने की मांग की, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी आसानी से पट्टे बनवा सकें।

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव

प्रागपुरा कस्बे के रामलीला मंच पर 20×20 फीट का बरामदा सीढ़ियों सहित बनवाने का प्रस्ताव दिया और इसके अलावा पावटा और प्रागपुरा में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं का रंग-रोगन कराने तथा नगरपालिका क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने का प्रस्ताव दिया गया।

मीना सैनी ने लिखित प्रस्ताव में दोनों कस्बों के दशहरा मैदानों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, विजयादशमी पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रावण दहन के खर्च को नगरपालिका की ओर से वहन करने के लिए सहयोग राशि देने की मांग रखी। साथ ही नई स्ट्रीट लाइटों के लिए बजट निर्धारित करने तथा प्रागपुरा पुलिस थाने के सामने और होली चौक पर हाईमास्ट लाइटें लगाने का सुझाव दिया।

वार्ड नंबर 40 में मुख्य सड़क से नेतराम सैनी के मकानों तक 200 मीटर सीसी सड़क बनाने, मुख्य सड़क से हरफुल सैनी के मकान होते हुए पटवार घर तक 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया। इसके अलावा प्रागपुरा पुलिस थाने से मखन लाल के मकान होते हुए टिंकू कुम्हार तक 150 मीटर, मुख्य सड़क से श्याम लाल मेहरा के मकान होते हुए घासीलाल मीणा तक 150 मीटर तथा टसकोला रोड से अशोक लखेरा तक 150 मीटर सीसी सड़क बनवाने की मांग की गई।

प्रागपुरा में वाल्मिकी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने और पानी की बोरिंग करवाने का प्रस्ताव समेत पालिका क्षेत्र में पीएचईडी विभाग की ओर से पूर्व में खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग भी प्रस्तावों में शामिल रही।

Author