पावटा में पंचायत समिति चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही गांवों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायतों की चौधर को लेकर ग्रामीणों के बीच प्रत्याशियों की दावेदारी और चुनावी समीकरणों पर चर्चाओं का दौर जारी है। पावटा में नामांकन के पहले दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ, लेकिन बुधवार को दूसरे दिन पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों में उत्साह देखने को मिला।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी के अनुसार, 14 अक्टूबर को कुल 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें कांग्रेस के 8, भाजपा के 4 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 48 हो गई है।

कांग्रेस की ओर से वार्ड 11 से अशोक कुमार यादव निवासी ककराना, वार्ड 15 से मेवा देवी निवासी कारोली, वार्ड 7 से बुगलेश निवासी टोरडा गुजरान, वार्ड 5 से स्नेहा कंवर निवासी सुजातनगर, वार्ड 18 से शिवानी कंवर निवासी ढाणी-पाटाला, तन राजनौता, वार्ड 15 से मीना गुर्जर निवासी ढाणी दिलपुरा, तन रेला कारोली, वार्ड 17 से पायल यादव निवासी ढाणी रडा तन मंढा तथा वार्ड 1 से सविता अग्रवाल निवासी बेरी बांध ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं, भाजपा की ओर से वार्ड 1 से भीख सिंह निवासी पुरुषोत्तमपुरा, वार्ड 7 से रोशनी देवी निवासी टोरडा गुजरान, वार्ड 6 से गीता निवासी ढाणी झाड़ावाली, तन भूरी भड़ाज और वार्ड 2 से मुकेश कुमार गुर्जर निवासी चाचा नेहरू नगर, सुंदरपुरा ढाढ़ा ने पर्चे भरे।

चुनाव सह प्रभारी सत्यदेव यादव ने बताया कि उपखंड अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 1 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी।

पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही गांवों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायतों की चौधर को लेकर ग्रामीणों के बीच प्रत्याशियों की दावेदारी और चुनावी समीकरणों पर चर्चाओं का दौर जारी है। पावटा में नामांकन के पहले दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ, लेकिन बुधवार को दूसरे दिन पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों में उत्साह देखने को मिला।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी के अनुसार, 14 अक्टूबर को कुल 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें कांग्रेस के 8, भाजपा के 4 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 48 हो गई है।

कांग्रेस की ओर से वार्ड 11 से अशोक कुमार यादव निवासी ककराना, वार्ड 15 से मेवा देवी निवासी कारोली, वार्ड 7 से बुगलेश निवासी टोरडा गुजरान, वार्ड 5 से स्नेहा कंवर निवासी सुजातनगर, वार्ड 18 से शिवानी कंवर निवासी ढाणी-पाटाला, तन राजनौता, वार्ड 15 से मीना गुर्जर निवासी ढाणी दिलपुरा, तन रेला कारोली, वार्ड 17 से पायल यादव निवासी ढाणी रडा तन मंढा तथा वार्ड 1 से सविता अग्रवाल निवासी बेरी बांध ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा की ओर से वार्ड 1 से भीख सिंह निवासी पुरुषोत्तमपुरा, वार्ड 7 से रोशनी देवी निवासी टोरडा गुजरान, वार्ड 6 से गीता निवासी ढाणी झाड़ावाली, तन भूरी भड़ाज और वार्ड 2 से मुकेश कुमार गुर्जर निवासी चाचा नेहरू नगर, सुंदरपुरा ढाढ़ा ने पर्चे भरे।

Author