60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड 22 के पार्षद एडवोकेट रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष मीना देवी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबे समय से आबाद कॉलोनियों के निवासियों को भूमि के पट्टे जारी करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सीसी सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सफाई संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

पार्षद कांसोटिया ने बताया कि तहसील कार्यालय के पास स्थित भरतदास कॉलोनी तथा विद्युत ग्रिड के सामने और निरंकारी भवन के पास स्थित श्याम कॉलोनी में लोग करीब 60 वर्षों से भी अधिक समय से निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद कई निवासियों के पास अपनी भूमि के पट्टे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में पावटा एसडीएम और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को भी समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक उचित समाधान नहीं हो पाया है।

60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में हाईवे पर नवोदय मोड़ से भरतदास कॉलोनी होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कर सीसी सड़क बनाने की मांग की गई है। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण करवाने की आवश्यकता जताई गई है। पार्षद ने भरतदास कॉलोनी और श्याम कॉलोनी को आबादी क्षेत्र में शामिल कर पात्र निवासियों को नियमानुसार पट्टे जारी करने की मांग भी रखी।

पार्षद ने श्याम कॉलोनी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने और आवश्यक स्थानों पर नई लाइटें लगाने की मांग की। वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर कचरा पात्र रखवाने का आग्रह भी किया गया है।

इसके अलावा ढाणी माच्छावाली में सीसी सड़क निर्माण तथा नरेश चौक से माच्छावाली ढाणी तक स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग उठाई गई। बाबूलाल कुमावत के मकानों से जाटावाली ढाणी तक सड़क एवं रोड लाइट की व्यवस्था तथा नवल अटल के मकान से राजू जाजोरिया के मकानों तक स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

पार्षद ने पालिका प्रशासन से वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने और कॉलोनियों के निवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Author