बड़नगर में स्ट्रीट लाइट, सफाई और नालियों की व्यवस्था सुधारने की मांग

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 27 में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर नवनिर्वाचित पार्षद रवि दत्त सैन ने पहल की है। बड़नगर निवासी पार्षद ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं के संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी फत्तेह सिंह मीणा और कनिष्ठ अभियंता अनिल जोनवाल को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

बड़नगर में स्ट्रीट लाइट, सफाई और नालियों की व्यवस्था सुधारने की मांग
बड़नगर में स्ट्रीट लाइट, सफाई और नालियों की व्यवस्था सुधारने की मांग

पार्षद ने ज्ञापन के माध्यम से वार्ड में रोड लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित सफाई करवाने तथा नालियों की साफ-सफाई कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग रखी। उन्होंने वार्ड में स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर समस्याओं का जल्द निराकरण किए जाने पर जोर दिया।

बड़नगर में स्ट्रीट लाइट, सफाई और नालियों की व्यवस्था सुधारने की मांग
बड़नगर में स्ट्रीट लाइट, सफाई और नालियों की व्यवस्था सुधारने की मांग

रवि दत्त सैन ने नगरपालिका प्रशासन से आग्रह किया कि वार्डवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Author